जम्मू। अब गेहूं की कटाई का काम फसल के सूखने के बाद हो सकेगा। बारिश के कारण गेहूं भीग गई है। इस कारण अब कटाई का काम रुक गया है। काटी गई गेहूं को किसानों ने खेतों में सुखाने के लिए भी डाल दिया है। वही हरर्वेटिंग मशीनों से होने वाली कटाई भी रुक गई है। शनिवार शाम को बारिश होने के बाद फिर से किसानों के चेहरों पर मायूसी आ गई है। स्कास्ट जे के अुनसार बारिश आने वाले दो से तीन दिनों मंे जारी रहती है तो पांच से दस फीसदी नुकसान हो सकता है। शनिवार को हुई बारिश के बाद कटाई का काम रुक गया है। इससे किसान काफी हताश है। अब फसल सूखने के बाद फिर से कटाई का काम शुरू होगा। पहले धान की फसल के कटाई के समय भी मौसम ने साथ नहीं दिया था। दिसंबर तक फसल खेतों में रह गई। इस कारण किसानों को काफी हद तक नुकसान सहन करना पड़ा था। अब गेहूं की कटाई के समय में फिर से मौसम ने तेबर बदले हैं। मौजूदा समय में प्रदेशभर में पहाड़ी और मैदानी इलाकों में फसल की कटाई का काम चल रहा है। गेहूं की फसल बारिश से भीग गई है। इस कारण कटाई का काम दो से तीन दिनों के लिए रुका।