फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डी-9 कैनाल उफान पर, सड़क पर पानी, आसपास लोगों को आवागमन में हुई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। बारिश के बाद डी-9 कैनाल का पानी सड़क पर आ गया। जलभराव के चलते आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि पानी को कम करने के लिए विभागीय कर्मचारियों ने दूसरी छोटी कैनाल में पानी छोड़ दिया। इसके बाद सड़क पर जलस्तर थोड़ा कम हुआ।

भीषण गर्मी के बीच शनिवार और रविवार रात शहर में जोरदार बारिश हुई। इससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। सतवारी और भगवती नगर सहित आसपास के क्षेत्रों का पानी बहकर डी-9 कैनाल में चला गया, जिससे सुबह शहर से करीब तीन किलोमीटर दूर पंप के निकट कैनाल का पानी सड़क से होकर बहने लगा। नहरी पानी से बिश्वाह, चकवाथ सहित दर्जनों गांवों में सिंचाई होती है। सड़क पर जलभराव कम करने के लिए छोटी कैनाल का गेट खोला गया। इससे डी-9 कैनाल का पानी तेजी से छोटी कैनाल में चला गया। मगर देर शाम तक ही पानी भरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूड़े की वजह से भी प्रभावित होती है निकासी
कैनाल पंप हाउस पर तैनात राजेंद्र कुमार का कहना है कि अचानक तेज पानी आ गया, जिससे कैनाल का पानी सड़क से होकर बहने लगा। कैनाल में कई जगहों पर लोग कूड़ा डाल देते हैं, जो बहाव को रोक देता है। इससे भी पानी बाहर बहने लगता है। उन्होंने कहा कि छोटी कैनाल का गेट खोलकर पानी को निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें