रियासी। जिले में रविवार दोपहर को हुई बारिश से उमस से परेशान लोगों को काफी राहत प्रदान की है। सुबह से ही मौसम साफ होने पर सूरज की तपिश से लोगों का जीना मुहाल हो गया था। गर्मी से राहत पाने के लिए ज्यादातर लोग घरों में ही दुबके रहे। लेकिन दोपहर बाद तीन बजे से एक घंटे तक हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है। इससे लोगों को काफी राहत मिली है।