फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार से खराब होगा रियासत का मौसम

Fri, 20 Nov 2015 09:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत में 23 नवंबर से मौसम का मिजाज फिर बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने 23-26 तक मौसम खराब होने की भविष्यवाणी की है। हालांकि, यह बारिश कुछ स्थानों पर ही बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


लद्दाख में मौसम साफ रहेगा। इस बीच लगातार मौसम साफ रहने से घाटी और जम्मू संभाग के कई हिस्सों में दिन के तापमान में उछाल आया है। कारगिल न्यूनतम माइनस 6.7 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य में सबसे सर्द रहा।

पिछले कई दिन से मौसम के लगातार साफ रहने का असर जम्मू संभाग पर दिखा है। बनिहाल में दिन का पारा सामान्य से पांच डिग्री अधिक 22.8, बटोत में तीन डिग्री अधिक 20.2, भद्रवाह में एक डिग्री अधिक 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


रियासत की शीतकालीन राजधानी जम्मू में दिन का पारा 26.4 और श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का पारा 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

श्रीनगर में दिन का पारा 15.0, श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में 12.8, विश्वविख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में तीन डिग्री अधिक 10.8, लेह में 14.2 और कारगिल में 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले चौबीस घंटों में राज्य के तीनों खित्तों में मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन


स्थान-------- न्यूनतम तापमान
कारगिल-------माइनस 6.7
लेह-----------माइनस 5.4
गुलमर्ग-------माइनस 2.0
पहलगाम-----माइनस 1.9
श्रीनगर--------1.4
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें