फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Updates: कश्मीर में आज और जम्मू में कल से बारिश-बर्फबारी, प्रदेश में छह जनवरी तक मौसम रहेगा खराब 

Mon, 03 Jan 2022 02:16 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में और ठंड बढ़ेगी। 
 
विज्ञापन
जम्मू का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर में सोमवार तीन जनवरी और जम्मू में चार जनवरी मंगलवार से मौसम करवट बदलेगा। ऐसे में मैदानी क्षेत्रों में बारिश व पर्वतीय इलाको में बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने बारिश और बर्फबारी का सिलसिला छह जनवरी तक चलने की संभावना जताई है।

विज्ञापन


हालांकि पांच जनवरी को सबसे ज्यादा बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं रविवार को जम्मू में मौसम साफ ही रहा। वहीं कश्मीर में भी अधिकतर हिस्सो में मौसम साफ रहने से तापमान में हल्का सुधार देखने को मिला। श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 7. 9 और न्यूनतम तापमान 0. 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

 

पहलगाम में दिन का अधिकतम तापमान 2. 8 और न्यूनतम तापमान माइनस 1. 7 उिग्री सेल्सियस दर्ज किया। गुलमर्ग में सबसे ज्यादा ठंड का प्रकोप देखने को मिला है। यहां पर न्यूनतम तापमान माइनस 6. 2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं जम्मू में न्यूनतम तापमान  7. 7 डिग्री सेल्सियस और बनिहाल में न्यूनतम तापमान 0. 6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें