फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम अपडेट: जम्मू-कश्मीर में 30 और 31 को बारिश-बर्फबारी के आसार, पहलगाम का न्यूनतम तापमान -1.8 डिग्री

Tue, 28 Mar 2023 02:35 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

राजधानी श्रीनगर में अधिकतम तापमान 20.1 और न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री दर्ज किया गया। पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 1.8, गुलमर्ग में माइनस 1.9, लेह में माइनस 3.8 और कारगिल का 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
जम्मू में साफ मौसम के दौरान का नजारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में फिलहाल गर्मी से राहत है। जम्मू संभाग के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री नीचे चल रहा है। कश्मीर में भी मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 29 से 31 मार्च तक जम्मू और कश्मीर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश व बर्फबारी के आसार हैं।

विज्ञापन


माह के आखिर के दो दिनों में मौसम अधिक प्रभावित रहेगा, जिससे तापमान में फिर से गिरावट आ सकती है। मंगलवार को मौसम फिलहाल साफ रहेगा। जम्मू में सोमवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। पिछले दिनों के मुकाबले में दिन में तपिश बढ़ी, लेकिन अभी भी पारा सामान्य से नीचे चल रहा है।

यहां दिन का तापमान सामान्य से 2.0 डिग्री गिरकर 26.9 और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 21.8, बटोत में 19.3, कटड़ा में 25.8 और भद्रवाह में 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


कश्मीर में मौसम साफ रहा। राजधानी श्रीनगर में अधिकतम तापमान 20.1 और न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री दर्ज किया गया। पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 1.8, गुलमर्ग में माइनस 1.9, लेह में माइनस 3.8 और कारगिल का 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें