फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: धूप से बढ़ा पारा, कश्मीर घाटी सहित जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में कल हो सकती है बारिश और बर्फबारी

Fri, 23 Oct 2026 01:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, कश्मीर घाटी सहित जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश और बर्फबारी के बाद कम हुए तापमान को धूप ने फिर से बढ़ा दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, कश्मीर घाटी सहित जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। विभाग ने 23 अक्तूबर तक मौसम के आमतौर पर शुष्क रहने, जबकि 24 अक्तूबर को हल्की बारिश और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है।

विज्ञापन


गुरुवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम है। काजीगुंड में अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम है।

पहलगाम में अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के 25 से 31 अक्तूबर को इस पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद महीने के अंत यानी 31 अक्तूबर तक मौसम के दोबारा शुष्क और साफ रहने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें