फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: रेलवे ने बदला एसएसई भर्ती का गणित, 80 फीसदी पदों पर प्रमोशन का रास्ता साफ

Wed, 25 Nov 2026 01:17 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

रेलवे बोर्ड ने सीनियर सेक्शन इंजीनियर (एसएसई) भर्ती नियमों में बदलाव करते हुए अब 80% पद विभागीय कर्मचारियों की पदोन्नति और 20% पद सीधी भर्ती से भरने का फैसला किया है। सीधी भर्ती के 20% कोटे में 5% पद तकनीकी प्रवेश योजना (टीआईईएस) और 15% पद रेलवे भर्ती बोर्ड के माध्यम से भरे जाएंगे।
विज्ञापन
कटड़ा रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। संवाद - फोटो : katra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे के सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियरिंग विभागों में सीनियर सेक्शन इंजीनियर (एसएसई) के पदों पर भर्ती के नियम बदल गए हैं। रेलवे बोर्ड ने सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के पे-मैट्रिक्स के पे-लेवल-7 के इन पदों के भर्ती नियमों में संशोधन किया है। इसके तहत अब 80 प्रतिशत पद विभाग में अगले निम्न ग्रेड में कार्यरत कर्मचारियों की पदोन्नति से भरे जाएंगे, जबकि 20 प्रतिशत पदों पर सीधी भर्ती होगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड के निदेशक (स्थापना) यूके तिवारी की ओर से 20 नवंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार सीधी भर्ती के 20 प्रतिशत कोटे में पांच प्रतिशत पद तकनीकी प्रवेश योजना (टीआईईएस) के तहत खुले बाजार से भरे जाएंगे। इसके लिए रेलवे भर्ती बोर्ड के माध्यम से चयन होगा। वहीं, शेष 15 प्रतिशत पद भी रेलवे भर्ती बोर्ड के जरिये सीधी भर्ती से भरे जाएंगे। टीआईईएस के तहत निर्धारित पांच प्रतिशत पदों में कमी रहने पर उन रिक्तियों को भी 15 प्रतिशत के कोटे में शामिल किया जाएगा।

भर्ती के अनुपात में बदलाव का अधिकार बोर्ड के पास
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि पदोन्नति और सीधी भर्ती के माध्यम से पदों के आवंटन में भविष्य में रेलवे बोर्ड की मंजूरी से किसी भी चरण में बदलाव किया जा सकता है। रेलवे बोर्ड ने संशोधित भर्ती नियमों को आदेश के साथ अनुलग्नक-एक, दो, तीन और चार के रूप में जारी किया है। आदेश सभी क्षेत्रीय रेलवे, उत्पादन इकाइयों और रेलवे भर्ती बोर्डों को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें