प्रदर्शन करते रेलवे कर्मचारी फोटो कर्मचारी
जम्मू रेलवे स्टेशन में पावर हाउस के बाहर फिरोजपुर मंडल के रेल अधिकारियों के खिलाफ किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मंडल रेल प्रबंधक के साथ बैठक में हुए फैसले की अनदेखी करने पर रेल कर्मियों का सोमवार को गुस्सा फूट गया। सोमवार को नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन जम्मू शाखा की ओर से फिरोजपुर मंडल के रेल अधिकारियों के खिलाफ जम्मू रेलवे स्टेशन में पावर हाउस के बाहर प्रदर्शन कर रोष जताया गया।
इस दौरान शाखा अध्यक्ष हरपाल सिंह ने कहा कि पिछले दिनों मंडल रेल प्रबंधक के साथ बैठक में हुए फैसले की अनदेखी हुई है। सीनियर डीईई ऑपरेटिंग अपनी मनमर्जी से काम कर रहा है, जो कर्मचारियों के खिलाफ है और यूनियन इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। कर्मचारियों ने रेल अधिकारी को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने को कहा।
मंडल अध्यक्ष शैम्बर सिंह ने कहा कि बैठक में हुए फैसले को लागू न करना ये रेल अधिकारी का कर्मचारियों के प्रति रवैया को दर्शाता है। उन्होंने कहा, जब तक सीनियर डीईई ऑपरेटिंग अपने कार्यप्रणाली में सुधार नहीं करेंगे हमारा विरोध जारी रहेगा।