फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बनिहाल-कटड़ा खंड पर रेलवे बोर्ड सदस्य का निरीक्षण आज

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) के कटड़ा-बनिहाल रेल खंड का निरीक्षण करने व रेल परिचालन पर मुहर लगाने के बाद शनिवार को रेलवे बोर्ड में सदस्य (संचालन व व्यवसाय विकास) हितेंद्रा मल्होत्रा ट्रैक का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

मल्होत्रा शुक्रवार को श्रीनगर पहुंचे। शनिवार सुबह नौ बजे वह श्रीनगर स्टेशन से विशेष इंस्पेक्शन कार में बनिहाल-कटड़ा तक ट्रैक का निरीक्षण करेंगे। इस सेक्शन पर रेल यातायात शुरू करने के लिए जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करेंगे। इसके बाद संभावित 20 से 26 जनवरी के बीच प्रधानमंत्री इस ट्रैक पर रेल परिचालन को अधिकारिक रूप से खोलने की घोषणा करेंगे। अधिकारी परिचालन शुरू करने की सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने में जुटे हैं। रेलवे बोर्ड सदस्य का दौरा काफी अहम माना जा रहा है। उनकी रिपोर्ट के बाद रेलवे मंत्रालय इस ट्रैक पर रेल चलाने की तिथि तय करेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें