राज्य कर विभाग की टीम रेलवे स्टेशन पर प्रवर्तन अभियान के तहत सामान का निरीक्षण करती हुई।
जम्मू। राज्य कर विभाग की टीम ने रेलवे स्टेशन पर प्रवर्तन अभियान चलाया। सहायक आयुक्त मनप्रीत कौर द्वारा डिप्टी कमिश्नर (सेंट्रल) रितु महाजन की देखरेख में रेल मार्ग से आने वाले विभिन्न सामान की जांच और दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। नियमित जांच से वित्तीय वर्ष के दौरान लगभग 12.35 लाख रुपये के राजस्व में वृद्धि हुई है। विभाग का दावा है कि रेलवे मार्ग के माध्यम से कर चोरी की जांच के लिए रेलवे अधिकारियों के साथ प्रवर्तन केंद्रीय संयुक्त रूप से काम कर रहे हैं। ट्रेन से आने वाली प्रमुख वस्तुओं में रेडीमेड, इलेक्ट्रॉनिक्स, औद्योगिक सामान, जूते, स्पेयर पार्ट्स आदि होते हैं। आयुक्त राज्य कर डॉ. रश्मी सिंह और अतिरिक्त आयुक्त नमृता डोगरा के मार्गदर्शन में औचक निरीक्षण किया गया। ब्यूरो