फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रेलवे पुलिस के एएसआई ने दुकानदार पर किया तेजधार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा में वार्ड नंबर दो स्थित रेलवे फाटक वाले बाजार में हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाड़ी ब्राह्मणा। कस्बे के वार्ड नंबर दो स्थित रेलवे फाटक वाले बाजार में बिजली कार्यालय के समीप रविवार सुबह रेलवे पुलिस के एक एएसआई द्वारा दुकानदार पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में घायल दुकानदार की कोहनी बुरी तरह कट गई और उसे प्राथमिक उपचार के बाद आगे के इलाज के लिए पंजाब के एक निजी अस्पताल ले जाया गया है।

पीड़ित दुकानदार मुकेश कुमार पुत्र अमरनाथ निवासी वार्ड नंबर 2 ने बताया कि वह रेलवे फाटक वाले बाजार में कपड़ों की दुकान चलाता है। रोजाना की तरह रविवार सुबह 9:30 बजे दुकान खोलकर सफाई करने के बाद वह सड़क पर धूल मिटाने के लिए पानी का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान रेलवे पुलिस में एएसआई देवराज निवासी सरोर, बाड़ी ब्राह्मण दुकान के आगे से गुजरा और पानी की कुछ बौछारें उस पर पड़ गईं, जिससे वह आक्रोशित हो गया और गालियां देते हुए चला गया।
विज्ञापन


तकरीबन 10 मिनट बाद वह हाथ में तेजधार हथियार लेकर दुकान पर पहुंचा और उसपर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। उसने गर्दन पर वार करने का प्रयास किया, लेकिन उसने मौके पर अपने आप को संभालते हुए हाथ आगे कर दिया, जिससे उसकी कोहनी पर गहरा कट लग गया। मुकेश ने बताया कि अगर वह मौके पर अपने आप को नहीं संभालता तो उसकी जान चली जाती।
विज्ञापन


पुलिस कार्रवाई: एफआईआर दर्ज, एएसआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश
घटना के बाद मुकेश को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए पंजाब के निजी अस्पताल ले गए। इस संदर्भ में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने रेलवे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को एएसआई देवराज के खिलाफ उचित विभागीय कार्रवाई करने तथा थाने में पेश होने के निर्देश दिए हैं। पुलिस आगे की जांच और कार्रवाई में जुटी हुई है।

थाना प्रभारी बड़ी ब्राह्मण संदीप सिंह चिब ने बताया की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। रेलवे पुलिस को सूचित कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें