फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एक महीने तक ठप रह सकता है कठुआ-माधोपुर पुल पर ट्रेनों का नियमित परिचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा से नहीं चलेंगी नियमित ट्रेनें, डीएमयू चलाने की योजना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मूसलाधार बारिश और बाढ़ के चलते जम्मू मंडल में रेल यातायात को बड़ा नुकसान हुआ है। छह दिनों से ट्रेनों का संचालन ठप है। कठुआ-माधोपुर स्टेशन के बीच ब्रिज संख्या 17 पर तकनीकी समस्या से दिक्कत बढ़ी है। इस पुल को सुरक्षित संचालन के लिए तैयार करने में एक महीने तक का समय लग सकता है। इस दौरान प्रतिदिन दो से चार ट्रेनों का ही परिचालन हो सकेगा।
विज्ञापन

जम्मू रेल मंडल आने वाली ज्यादातर ट्रेनों को रेलवे ने अंबाला, सहारनपुर, अमृतसर और जालंधर तक चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेनें इन स्टेशनों तक चलेंगी और यही अपने गंतव्य के लिए वापस जाएगी। रेलवे ने फेज वार ट्रेनों के परिचालन का फैसला लिया है। एक से 15 सितंबर तक एक-दो ट्रेनों का ही परिचालन हो सकेगा। इन्हें भी निगरानी में चलाया जाएगा। इसके बाद 15 से 30 सितंबर तक कुछ और ट्रेनों को चलाया जाएगा। इन ट्रेनों को सिर्फ जम्मू तक चलाया जाएगा। जम्मू से कटड़ा के बीच डीएमयू चलाने का फैसला लिया गया है। इस सेक्शन पर निर्माण कार्य और लाइन अलाइनमेंट में समय लगेगा। जम्मू रेलवे मंडल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पुल के एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। हालांकि खराब मौसम होने और नदी में जलस्तर में कमी नहीं आने से पुल के पिल्लर को हुए नुकसान का आकलन नहीं हो पा रहा है। इस सेक्शन पर ट्रेनों का नियमित परिचालन नहीं हो सकेगा। रेलवे इस डेढ़ किमी पुल पर ट्रेनों के परिचालन के लिए अपनी अलाइनमेंट में जरूरी बदलाव कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें