फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आज चेन्नई, कोलकाता और नई दिल्ली के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू में फंसे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को उनके घर पहुंचाने के लिए रेलवे ने रविवार को तीन विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेनें एक तरफा होंगी। ट्रेन नंबर 04676 चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन तक चलेगी। यह आरक्षित ट्रेन होगी और शाम चार बजे जम्मू रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। ट्रेन कठुआ, पठानकोट कैंट, जालंधर, लुधियाना, रोहतक, नई दिल्ली में रुकेगी। इसके साथ ही 03152 जम्मू-कोलकाता आरक्षित विशेष ट्रेन भी चलेगी। ट्रेन दोपहर दो बजे चलेगी। ट्रेन मुरादाबाद, लखनऊ, बनारस से होते हुए कोलकाता टर्मिनल पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 04674 जम्मू-नई दिल्ली भी चलेगी। यह ट्रेन आरक्षित है और जम्मू से शाम छह बजे चलेगी। रास्ते में कुठआ, पठानकोट कैंट, जालंधर, लुधियाना, अंबाला कैंट और नई दिल्ली में रुकेगी। इन ट्रेनों का टिकट आईआरसीटीसी की वेबसाइट से हो सकेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें