फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू स्टेशन पर सभी प्लेटफॉर्म से दौड़ीं ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्लेटफार्म-4 और पांच पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू, छह और सात पर भी रुकेंगी रेलगाड़ियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। उत्तर रेलवे के जम्मूतवी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-6 और सात को सभी ट्रेनों के संचालन के लिए खोल दिया है। साथ ही प्लेटफॉर्म-4 और पांच पर रेलगाड़ियों की आवाजाही शुरू हुई है। अब जम्मू स्टेशन के सभी सात प्लेटफार्म से ट्रेनों का संचालन होने लगा है।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन के अनुसार नए प्लेटफॉर्म शुरू होने से जम्मू स्टेशन पर एक साथ अधिक ट्रेनों का ठहराव और परिचालन संभव हो सकेगा। इससे ट्रेनों की आवाजाही अधिक सुचारु होगी। परिचालन संबंधी दबाव कम होगा। नए प्लेटफॉर्म छह पर पहली बार ट्रेन संख्या 12413 का ठहराव कराया गया, जिसे लेकर यात्रियों में खासा उत्साह देखा गया। प्लेट फार्म की संख्या और क्षमता बढ़ने से जम्मू-कश्मीर आने-जाने वाले यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्रीय रेल संपर्क भी मजबूत होगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान स्टेशन पर होने वाली उद्घोषणाओं और इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड पर प्रदर्शित प्लेटफॉर्म संबंधी जानकारी पर ध्यान दें। नए प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के लिए फुट ओवर ब्रिज और दिशा-सूचक संकेतकों का उपयोग करें तथा रेलकर्मियों के निर्देशों का पालन करें। अधिकारियों का मानना है कि इन व्यवस्थाओं से जम्मू तवी स्टेशन पर रेल परिचालन अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित और यात्री-अनुकूल बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें