रेलवे कर्मी की मां फेस मास्क बनाती हुई
- फोटो : AMAR UJALA
भारतीय रेलवे कोविद -19 के खिलाफ लड़ाई में कई तरह से योगदान दे रहा है। आइसोलेशन कोविड केयर कोच बनाने से लेकर माल ढुलाई, पार्सल ट्रेनों का परिचालन कर रहा है।कार्मिक स्तर पर भी रेलवे कर्मचारी कोविड-19 की लड़ाई में अपना योगदान कर रहे हैं। जम्मू रेलवे स्टेशन में तैनात रेलवे यातायात निरीक्षक स्वीर काचरो अपनी 77 वर्षीय माता के साथ कोविड -19 से लड़ने के लिए फेस मास्क बना रहे हैं। जो देश के लिए एक प्रेरणा हैं। दिन के समय के दौरान, काचरू स्टेशन स्टाफ को सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ट्रेन संचालन की सुरक्षा सुनिश्चित करता है और शाम के दौरान, वह अपनी माता के श्यामा काचरो के साथ फेस मास्क तैयार करता है। स्टेशन निदेशक चेतन तनेजा ने इस कार्य के लिए यातायात निरीक्षक उनकी माता को धन्यवाद दिया।