फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरमीत सिंह बने नए मुख्य अभियंता वितरण जम्मू

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर प्रदेश सरकार ने विद्युत विभाग ने बड़ा फेरबदल किया है। सरकार द्वारा जारी आदेश में जम्मू संभाग के मुख्य अभियंता पारेषण गुरमीत सिंह का तबादला कर उन्हें मुख्य अभियंता वितरण जम्मू बनाया गया है। जबकि मुख्य अभियंता वितरण सुधीर गुप्ता को मुख्य अभियंता पारेषण की जिम्मेवारी सौंपी गई है। शहर में गर्मी के सीजन शुरू होती ही सरकार ने विद्युत विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। मुख्य अभियंता वितरण सुधीर गुप्ता लंबे समय से इस पद पर तैनात थे। हालांकि अब नए मुख्य अभियंता वितरण गुरमीत सिंह के सामने शहर में गर्मी के मौसम में विद्युत आपूर्ति को सामान्य बनाए रखने की बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें