फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन तक रेलवे पार्सल पर लगने वाले शुल्क नहीं लेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। लाकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए रेलवे में व्यापारियों बड़ी राहत दी हैं। लॉकडाउन तक रेलवे ने पार्सल पर लगने वाले शुल्क नहीं लेगा। यह बात फिरोजपुर डिवीजन के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विवेक शर्मा ने कही। ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु भारतीय रेलवे पार्सल भेजने वाले व्यापारियों/ संस्थाओ से किसी भी प्रकार का शुल्क तीन मई तक नहीं लेगा| उन्होंने कहा कि तीन मई केवल यात्री ट्रेन सेवा बंद है,लेकिन इस दौरान माल गाड़ियों तथा स्पेशल पार्सल ट्रेनों का संचालन सुचारू रूप से चलता रहेगा। लॉक डाउन की स्थिति में लोडिंग/ अनलोडिंग का कार्य सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए करवाया जा रहा है, जिस कारण लोडिंग-अनलोडिंग निर्धारित समय पुरी नहीं हो पाती है | ऐसे में लॉकडाउन की अवधि तक भारतीय रेलवे स्थान शुल्क, विलंब, स्टैकिंग, स्टेबलिंग इत्यादि नहीं वसूल करेगा | पार्सल स्पेशल ट्रेनों में आवश्यक सामानों की बुकिंग हेतु एक पार्सल सेल का गठन किया गया है | इसके लिए मंडल ने हेल्प नंबर जारी किए है 138 तथा 01632-243413 पर संपर्क कर पार्सल स्पेशल ट्रेन नंबर 00464 (अमृतसर- हावड़ा), 00404 (जम्मू तवी-दिल्ली), 00912 (फिरोजपुर कैंट-मुंबई सेंट्रल), 00764 (अमृतसर- हैदराबाद), 00902 (लुधियाना-बांद्रा टर्मिनस) के बारे में बुकिंग संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं |
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें