फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी राज्यों से कंबाइन मशीनें मंगवाई जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी आरएस पुरा जम्मू कश्मीर कांग्रेस किसान के चेयरमैन तथा पूर्व मंत्री चौधरी गारू राम ने केंद्र सरकार से मांग की है कि किसानों का बकाया मुआवजा किसानों को जल्द से जल्द मिलना चाहिए तथा किसानों को छह माह का राशन सरकार की तरफ से निशुल्क दिया जाना चाहिए ! आर एस पुरा क्षेत्र में आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन के दौरान कहा कि लॉकडाउन के बीच किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि बारिश होने के कारण किसानों की धान की फसल पूरी तरह से तबाह हो गई थी और गेहूं की फसल भी किसान नहीं लगा सके थे ऐसे में लॉकडाउन के बीच किसान दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है l चौधरी ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि किसानों की बेहतरी के लिए सरकार जल्द कोई ठोस फैसला ले l उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि गेहूं की कटाई के लिए पड़ोसी राज्य से आने वाली कंबाइन मशीनों को प्रदेश में आने की लिए अनुमति मिलनी चाहिए ताकि किसान समय पर अपनी फसल की कटाई कर सकें! उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी संकट की इस घड़ी में पूरी तरह से सरकार के साथ है और देश की जनता से अपील करती है कि वह सरकार द्वारा जारी किए गए नियमों का पूरी तरह से पालन करते हुए अपने घरों में ही रहें! इस मौके पर कांग्रेस किसान सेल के अन्य पदाधिकारी भी उनके साथ थे!
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें