जम्मू। जम्मू और कटड़ा रेलवे स्टेशन पर पुराने रेल कोच को रेस्तरां में बदला जा रहा है। इस पहल को रेलवे ने ब्यूटीफुल रेस्टोरेंट्स ऑन व्हील्स नाम दिया है। इससे न सिर्फ यात्रियों को बल्कि शहरवासियों को अलग अनुभव मिलेगा। रेलवे सालाना 50 लाख रुपये का राजस्व जुटाएगा।
कटड़ा और जम्मू में एसी रेल कोच रेस्तरां का काम चल रहा है। डीटीएम जम्मू प्रतीक श्रीवास्तव ने कहा कि टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कोच को रेस्तरां के रूप में तैयार किया जा रहा है। पहला कोच रेस्तरां के दिसंबर तक खुलने की उम्मीद हैं। दोनों के नाम अन्नपूर्णा और मां दुर्गा होंगे। अन्नपूर्णा रेस्तरां के मालिक प्रदीप गुप्ता ने पीटीआई को बताया, एक कोच को पूरी तरह कार्यात्मक होने में 90 दिन लगेंगे। ब्यूरो