संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कस्बे में फ्लाईओवर पर ट्रक चालक से मारपीट कर दो बाइक सवार लुटेरे दस हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।वारदात शनिवार रात की है।
चालक राकेश सिंह निवासी गोरण, सांबा ने बताया कि शनिवार रात को जतवाल के पास जाम लगा था। वह वहां से किसी तरह निकल कर सांबा आ रहा था। दो बाइक सवार पीछा करते आए और सांबा फ्लाईओवर पर उसे रोक लिया। बाइक सवार मारपीट कर दस हजार रुपये छीनकर भाग गए। इसके बाद वह फ्लाईओवर पर ही खड़ा था कि पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने उसके खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। इससे पीछे टकराने वाले ट्रक का चालक राजू राम निवासी राजस्थान घायल हो गया। उसे सांबा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।