फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मूः रेलवे बोर्ड अध्यक्ष अश्विनी लोहनी 11 अक्टूबर को करेंगे जम्मू स्टेशन का दौरा

Sun, 08 Oct 2017 07:28 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड के नये चेयरमैन अश्वनी लोहानी - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड अध्यक्ष आजकल देश के ए-ग्रेड और बड़े स्टेशनों का दौरा कर रहे हैं। भारतीय रेलवे की व्यवस्थाएं बेहतर करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है। आगामी बुधवार को रेलवे बोर्ड अध्यक्ष अश्विनी लोहनी जम्मू स्टेशन का दौरा करेंगे। वे कटड़ा स्टेशन भी जा सकते हैं। 
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड अध्यक्ष के 11 अक्टूबर को होने वाले दौरे को देखते हुए स्टेशन के अधिकारियों की बैठकें शुरू हो गई हैं। उच्चाधिकारियों की ओर से सभी व्यवस्थाओं को बेहतर करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। साथ ही रेलवे कर्मचारियों को भी सही से काम करने को कहा गया है।

वहीं, दूसरी ओर रेलवे के अधिकारी अपनी फाइलों को और रिकार्ड को दुरुस्त करने में व्यस्त है। ट्रैकमैनों को ड्यूटी के दौरान अलर्ट रहने को कहा गया है। स्टेशन परिसर को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने की तैयारी चल रही है। रेलवे बोर्ड अध्यक्ष के दौरे के दौरान अधिकारी कोई भी कमी छोड़ना नहीं चाहते हैं। 
विज्ञापन

 

सेफ्टी पर दिया जा रहा है जोर

जम्मू रेलवे स्टेशन - फोटो : FILE PHOTO
रेवले बोर्ड के अध्यक्ष लगातार बड़े स्टेशनों का दौरा कर रहे हैं। दौरा करने के दौरान वे अधिकारियों से बात करने के साथ ही छोटे कर्मचारियों से भी उनकी समस्याएं पूछ रहे हैं।

बढ़े रेल हादसों के प्रति गंभीर रुख अपनाते हुए वे ट्रैकमैन और सेफ्टी टीम से खास बात कर रहे हैं। ऐसे में जम्मू स्टेशन के दौर के दौरान भी यहां की जर्जर हो चुकी व्यवस्थाओं को कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में वे जानकारी ले सकते हैं। 
 
विज्ञापन

कटड़ा भी जा सकते हैं लोहनी

कटड़ा स्टेशन - फोटो : FILE PHOTO
फिरोजपुर डिविजन के अंतर्गत आने वाले जम्मू स्टेशन का 11 अक्टूबर को रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्विनी लोहनी हो दौरा करना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक उनका कटड़ा जाने का कार्यक्रम तय नहीं है।

माना जा रहा है कि जम्मू में दौरा करने के बाद वे कटड़ा स्टेशन का भी दौर कर सकते हैं। ऐसे में वहां पर भी रेलवे अधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें