फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल यात्री कृपया ध्यान दें !

Fri, 19 Feb 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-पठानकोट के दोहरीकरण ट्रैक पर बसंतर में रेलवे ने शुक्रवार को नान इंटरलॉकिंग कार्य शुरू किया, जिसके चलते पठानकोट-जम्मू-उधमपुर डीएमयू सहित कुछ ट्रेनें रद्द रहीं। इसके अलावा बेगमपुरा, जम्मू मेल सहित कई ट्रेनें पठानकोट तक चलीं और वहीं से लौट गई।
विज्ञापन


यात्रियों को दिन भर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा और जम्मू रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की भीड़ जमा रही।
बसंतर पुल तैयार होने के बाद रेलवे ने सांबा तक डबल ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही को शुरू करने के लिए नान इंटरलॉकिंग कार्य शुक्रवार को आरंभ किया।

काम सुबह करीब साढ़े नौ बजे आरंभ हुआ और दोपहर साढ़े तीन बजे तक चला। इस कार्य के चलते पठानकोट से जम्मू, उधमपुर (74909) और उधमपुर से जम्मू, पठानकोट (74910), पठानकोट से जम्मू (4991) और जम्मू से पठानकोट तक चलने वाली डीएमयू (4992) रद्द रही।

इनके रद्द होने से हजारों कर्मचारियों, विद्यार्थियों और स्थानीय यात्रियों को परेशानियों से जूझना पड़ा। इसी कारण आज बसों और मेटाडोर में ज्यादा भीड़ रही। इसके अलावा दिल्ली आनंद विहार उधमपुर तत्काल फेयर स्पेशल (04401) और उधमपुर दिल्ली आनंद विहार (04402) रद्द रही। अहमदाबाद जम्मू एक्सप्रेस (19223, 19224), पुरानी दिल्ली जम्मू मेल कटड़ा (14033, 14034), जम्मू तवी भठिंडा एक्सप्रेस (19225, 19226) और वाराणसी-जम्मू तवी बेगमपुरा एक्सप्रेस (12237, 12238) पठानकोट तक ही पहुंचीं और इनको पठानकोट से ही रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन


नान इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ही अमरनाथ एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे, टाटा मूरी छह घंटे, मालवा एक्सप्रेस पांच घंटे, स्वराज एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से जम्मू पहुंची। रेल यात्रियों के लिए शनिवार को भी इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें