जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक के मायसूमा स्थित घर पर शनिवार की देर शाम पुलिस ने छापा मारा। लेकिन घर पर मौजूद न होने से पुलिस खाली हाथ लौट आई। यह छापेमारी अलगाववादियों की ओर से अनुच्छेद 35-ए पर रविवार व सोमवार को बंद के आह्वान के मद्देनजर की गई।
जेकेएलएफ प्रवक्ता ने बताया कि एक ओर तो डीजीपी की ओर से कहा जा रहा है कि इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन पर किसी प्रकार की रोक नहीं है और दूसरी ओर गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं।