अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। आतंकवादी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई में विशेष जांच इकाई (एसआईयू) अवंतीपोरा ने त्राल में दो जगहों पर दबिश दी और दो घरों की तलाशी ली। ये घर संदिग्ध जमशेद अहमद भट निवासी सतुरा त्राल और समीर अहमद मोहन निवासी शायराबाद त्राल के हैं। इस संबंध में थाना त्राल में केस दर्ज है।
अधिकारी के मुताबिक तलाशी के दौरान उचित एसओपी का पालन किया गया और प्रासंगिक जानकारी एकत्र की गई। अधिकारी के अनुसार एसआईयू अवंतीपोरा द्वारा आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। उन्होंने बताया कि यह तलाशी अन्य आतंकी अपराधों में उनकी संलिप्तता के अधिक सबूत एकत्र करना था।