परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में सोमवार को पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने की सूचना है। जानकारी के अनुसार गांव परगवाल में ग्रामीणों ने खेतों में पाकिस्तानी गुब्बारा पड़ा देखा। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गुब्बारे को कब्जे में ले लिया है। गुब्बारे पर आई लव पाकिस्तान लिखा हुआ था। संवाद