फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राहुल पहलवान ने जीता दंगल का पहला मुकाबला

Tue, 10 Jun 2025 02:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। श्री श्री 108 डेरा सिद्ध जोगिया दा, दुख निवारण मंदिर गांव फतेहपुर ब्राह्मणा(खदेपर) शामका रोड आरएस पुरा में सोमवार को दंगल का आयोजन किया गया। इसमें जम्मू कश्मीर के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी पहलवान शामिल हुए। प्रमुख सेवादार बाबा जसवीर दास की अध्यक्षता में दंगल का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

दंगल का पहला मुकाबला आरएस पुरा के राहुल पहलवान तथा आरएस पुरा के शुभम पहलवान के बीच हुआ। इसमें राहुल पहलवान ने पहला मुकाबला जीत कर दंगल अपने नाम कर लिया। दूसरा मुकाबला आरएस पुरा के गोलू पहलवान तथा आरएस पुरा के बबल पहलवान के बीच हुआ। इसमें गोलू पहलवान ने जीत हासिल की। इसके अलावा दंगल में अन्य मुकाबले देखने को मिले। बताया कि मंदिर में मंगलवार तक मेला चलेगा। इस मौके पर विजेता पहलवानों को माली एवं इनाम राशि देकर बाबा जी की तरफ से सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजेश खन्ना, नथा राम के साथ-साथ अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें