फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आज कांशीराम की जयंती पर लखनऊ में दलित संवाद  करेंगे राहुल गांधी, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से चुनावी शंखनाद

Fri, 13 Mar 2026 06:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

बसपा संस्थापक कांशीराम की जयंती को कांग्रेस परिवर्तन दिवस के रूप में मना रही है। इसी के तहत 13 मार्च को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम आयोजत किया गया है। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : ANI Photos
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को लखनऊ आएंगे। वह दोपहर करीब 3.30 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बसपा संस्थापक कांशीराम की जयंती पर आयोजित बहुजन संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


बसपा संस्थापक कांशीराम की जयंती को कांग्रेस परिवर्तन दिवस के रूप में मना रही है। इसी के तहत 13 मार्च को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम आयोजत किया गया है। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हिस्सा लेंगे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, अनुसूचित विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। कांग्रेस के नेता देर शाम तक कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में लगे हैं।
विज्ञापन


न्याय योद्धाओं के जरिए सियासी तैयारी में जुटी कांग्रेस
कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है। इसके लिए प्रदेश में 375 न्याय योद्धाओं को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।ये योद्धा विभिन्न स्थानों पर होन वाली घटनाओं में जिम्मेदारी निभाएंगे। जो लोग मुकदमा लड़ने में सक्षम नहीं हैं, उनकी हर स्तर पर मदद करेंगे।

न्याय योद्धा नियुक्त करने की जिम्मेदारी कांग्रेस विधि विभाग को सौंपा गया है। पार्टी के प्रवक्ता मनीष हिंदवी ने बताया कि हर जिले में अप्रैल माह से पांच-पांच न्याय योद्धाओं की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। कुछ स्थानों पर न्याय योद्धाओं ने काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें