कश्मीर में फिरन पहने राहुल गांधी अन्य नेताओं के साथ
- फोटो : बासित जरगर
घाटी में लगातार बर्फबारी होने से अधिकांश हिस्सों पर सफेद चादर बिछ गई है। श्रीनगर के मौलाना आजाद रोड पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में कार्यक्रम के बाद राहुल समापन समारोह स्थल शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम की तरफ जाते समय भूरे रंग का फिरन पहने हुए थे।
राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे
- फोटो : बासित जरगर
वह भारत जोड़ो यात्रा के तहत 136 दिनों में 4,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर चुके हैं। जब दिल्ली में यात्रा ने प्रवेश किया था तक राहुल गांधी की सफेद टीशर्ट अचानक सुर्खियों में आ गई थी। इस पर उनके समर्थकों ने उसके साधारण होने की बात कही तो विरोधियों ने आलोचना भी की।
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल विभिन्न दलों के नेता
- फोटो : बासित जरगर
राहुल ने इसके बारे में कहा कि मध्य प्रदेश में फटे कपड़ों में कांपती तीन गरीब बच्चियां जब उनसे मिलने आई तो उन्हें देखकर टीशर्ट पहनने का फैसला किया था। उन्होंने यह भी फैसला किया कि वह तब तक स्वेटर नहीं पहनेंगे जब तक वह कांप न जाएं।
कश्मीर में जनसभा को संबोधित करते राहुल गांधी
- फोटो : बासित जरगर
राहुल गांधी की तरह जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी सफेद टीशर्ट पहनकर बनिहाल से काजीगुंड तक की यात्रा की थी। दोनों नेताओं को एक जैसी टीशर्ट पहने देखा गया। उनके साथ चलने वाले लोग कई कपड़े पहने हुए थे।