फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रेडिसन ब्लू नरवाल में सुबह 10 बजे हादसा, गैस रिसाव से रसोई में आग, दो शेफ समेत प्रबंधक झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। नरवाल में होटल रेडिसन ब्लू की रसोई में गैस रिसाव के कारण आग लग गई, जिससे दो शेफ सहित प्रबंधक झुलस गए। दो लोग 20 जबकि एक 30 फीसदी तक झुलस गया। घटना सोमवार सुबह दस बजे की है और हादसा खाना तैयार करते समय हुआ। अचानक आग का गुब्बारा बनने से तीनों कर्मी चपेट में आ गए। चेहरा, हाथ और पैर तक जल गए।
घायलों की पहचान गुलाम कादर पुत्र मोहम्मद अली निवासी बडगाम, अब्दुल क्यूम पुत्र मोहम्मद युसूफ निवासी बडगाम (दोनों शेफ) और बूम कुमार निवासी बिहार के रूप में हुई। दोनों शेफ रिश्ते में चाचा-भतीजा है और छह साल से होटल में काम कर रहे हैं। होटल की रसोई में आग की लगने की जानकारी मिलने के बाद नरवाल पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को जीएमसी भेजा, जहां डिजास्टर वार्ड में उपचार चल रहा है। फिलहाल गैस रिसाव का कारण पता नहीं चल पाया, लेकिन स्टाफ के अनुसार रसोई में गैस की सप्लाई पाइप से होती है। संभावना है कि ठंड के कारण गैस जम गई। लीकेज से गैस की बदबू नहीं आई और आग भड़क गई। वहीं त्रिकुटा नगर पुलिस थाने में होटल मालिक के खिलाफ लापरवाही बरतने पर आईपीसी की धारा 337 के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस पता लगा रहा कि लापरवाही कैसे हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक आग का गुब्बारा उठा और चपेट में आ गए
हादसे का शिकार हुए शेफ गुलाम कादर ने कहा कि मेरी सुबह की शिफ्ट थी। दस बजे स्टाफ के लोगों के साथ रसोई में गए और नियमित सुरक्षा जांच के बाद खाना बनाना शुरू किया। इस बीच अचानक आग का गुब्बारा बन गया, जिसकी चपेट में तीनों लोग आ गए। साथी शेफ के साथ बैठ कर खाना पका रहे थे। ऐसे में भागने का मौका नहीं मिला जबकि अन्य लोग तुरंत बाहर निकल आए। छह साल से होटल में शेफ का काम कर रहा हूं, कभी ऐसा नहीं हुआ। हमेशा सभी जांच के बाद ही रसोई शुरू की जाती है। पता ही नहीं चला कि रिसाव कहां से हुआ। जैसे ही गैस का बर्नर जला तो आग का गुब्बारा जमीन से होते हुए ऊपर उठा। वहीं, किचन प्रबंधक बूम कुमार ने कहा कि एकदम से आग लगने से संभलने का मौका ही नहीं मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें