जम्मू। सतवारी बाजार स्थित किराने की दुकान में सोमवार को चोरी हो गई। चोरों ने दुकान में सेंध लगाकर कीमती सामान और नकदी चुरा ली। इसको लेकर सतवारी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार सतवारी बाजार में प्रीत गुप्ता की किराने की दुकान है। सुबह जब उन्होंने दुकान खोली तो देखा की दुकान में रखी नकदी और अन्य कीमती सामान गायब था। इसके बाद उन्होंने सतवारी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि रविवार को भी सतवारी के नरवाल पाई इलाके में चोरों ने एक सूने घर से नकदी और जेवरात चोरी कर लिए थे। थाने में नीलम रानी ने शिकायत दर्ज करवाई है। इसमें कहा था कि वह मूल रूप से टाप मन्हासा मंडाल की रहने वाली है, लेकिन नरवाल वाई में किराये के मकान में रहती है। शनिवार को अपने घर गई थी। ऐसे में चोरों ने घर में सेंध लगाकर चोरी को अंजाम दिया।
पशु तस्करी का प्रयास विफल, 15 मवेशी मुक्त करवाए
जम्मू। पशु तस्करी के खिलाफ अभियान को जारी रखते हुए मनवाल पुलिस ने 15 मवेशी की तस्करी के प्रयास को विफल किया है। पुलिस पार्टी ने मनवाल में एक विशेष नाका लगाया था। इस दौरान राजस्थान नंबर के ट्रक को जांच के रोका तो उसमें 15 मवेशी मिली। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त किया है। ब्यूरो