फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिश्नाह में खाद, बीज की दुकानों पर दबिश, सैंपल लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। कृषि विभाग की लॉ इन्फोर्समेंट टीम ने वीरवार को खाद, बीज और कीटनाशक विक्रेताओं की दुकानों पर दबिश दी। इस दौरान दुकानदारों के लाइसेंस चेक किए वहीं कई दुकानों से बीज, कीटनाशक और खाद के सैंपल लिए। टीम का नेतृत्व लॉ इन्फोर्समेंट इंस्पेक्टर कश्मीरा सिंह कर रहे थे।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कश्मीरा सिंह ने कहा कि निदेशक कृषि विभाग के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। इसका मकसद यह पता करना है कि बीज, खाद और कीटनाशक की गुणवत्ता में कोई कमी तो नहीं, किसानों को अच्छी किस्म के बीज मिल रहे हैं या नहीं। तयशुदा दाम ही वसूले जा रहे हैं या नहीं। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जिन दुकानदारों ने अपने लाइसेंस रिन्यू नहीं करवाएं हैं, उन्हें जल्द से जल्द रिन्यू करने को कहा गया। साथ ही चेतावनी दी कि अगली बार लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे। साथ ही सभी दुकानदारों को अच्छी किस्म के बीज, खाद और कीटनाशक बेचने को कहा, ताकि किसानों को फायदा हो। दुकानों से लिए गए सैंपल जांच के लिए लैब भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें