रियासी के चौक चबूतरा में लगी छबील में उमड़े लोग। संवाद
- फोटो : reasi
रियासी। भीषण गर्मी के प्रकोप से लोगों को राहत दिलवाने के लिए नगर के कई स्थानों पर ठंडे मीठे पानी की छबील लगाई गई। नगर के चौक चबूतरा मोहल्ला,राम गली के पास और नई बस्ती चौक में छबील लगाई गई। बाजारों में आने वाले लोगों को ठंडा मीठा पानी पिलाने के साथ ही चने कुलचे व कोल्ड ड्रिंक बांटी गई। नई बस्ती में स्टाल लगा लोगों को राजमा चावल प्रसाद के तौर पर दिए गए। संवाद