अरनिया। 14 मई को दिल्ली से रेलमार्ग द्वारा जम्मू से अरनीया पहूंचे सभी 32 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। तहसीलदार अरनिया के अनुसार क्षेत्र स्थित राधा स्वामी आश्रम में क्वारंटीन किए गए सभी लोगों को कल घर भेज दिया जायेगा। उल्लेखनीय है कि, 14 मई को अलग-अलग राज्यों से रेल मार्ग द्वारा जम्मू पहूंचे दो बच्चे, छह महिलाएं और 24 पुरुषों को अरनिया स्थित राधा स्वामी आश्रम में क्वारंटीन किया गया था। दूसरे दिन इन सभी लोगों के सैंपल लिए गये थे, आज सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। संवाद