बाड़ी ब्राह्मणा। क्षेत्र के सिडको पार्क में वीरवार को श्रम विभाग द्वारा स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर 1108 प्रवासी मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई है। इन श्रमिकों को वापस अपने गृह राज्य छत्तीसगढ़ भेजने की औपचारिकताएं भी पूरी कर ली गई हैं। वीरवार को सुबह से शाम तक प्रवासी मजदूरों की थर्मल स्क्त्रस्ीनिंग की गई और विभाग द्वारा उनका पंजीकरण भी कर लिया गया है। इन प्रवासी श्रमिकों को शुक्रवार को सुबह बसों द्वारा कटड़ा रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया जाएगा और उसके बाद उनको ट्रेन से गृह राज्य छत्तीसगढ़ के लिए रवाना कर दिया जाएगा। संवाद