police distribute ration to the needy people
- फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। देश विदेश से जम्मू कश्मीर में लौटने वाले लोग पुलिस के लिए चुनौती बन गए हैं। कुछ लोग अपनी ट्रेवल हिस्ट्री छुपा रहे हैं। जिसकी वजह से पुलिस को उन्हें ढूंढ ढूंढ कर क्वारंटीन कराना पड़ रहा है। ऐसे में पुलिस की ओर से अपील की गई है कि जिन लोगों की भी ट्रेवल हिस्ट्री देश विदेश की है, वह क्वारंटीन सेंटर पहुंचकर अपना चेकअप कराएं। अन्यथा पुलिस की तरफ से उन पर कार्रवाई की जाएगी। पिछले तीन दिनों में पुलिस की ओर से कोरोना वायरस को लेकर जारी आदेशों का उल्लंघन करने वालों पर 250 से ज्यादा एफआईआर लगाई जा चुकी हैं। दरअसल, हाल ही में कश्मीर में एक मोल्वी की मौत कोरोना वायरस के चलते हुई। वह कश्मीर पहुुंचने से पहले कठुआ, सांबा और बड़ी ब्राह्मणा में कई लोगों के संपर्क में रहे हैं। पुलिस इनके संपर्क में रहे लोगों को ढूंढने के लिए माथपच्ची कर रही है। ऐसे ही कई और लोग हैं। जो पुलिस के लिए सिरदर्दी बने हुुए हैं। डीजीपी दिलनबाग सिंह ने लोगों से अपील की है कि कोई भी अपनी ट्रेवल हिस्ट्री छुपाए नहीं। यदि किसी को थोड़ा भी संक्रमण है तो वह क्वारंटीन हो। ट्रेनिंग से लौटे 300 पुलिसकर्मी क्वारंटीन हाल ही में जम्मू कश्मीर पुलिस के तीन सौ कर्मी और अफसर अलग लअलग राज्यों से ट्रेनिंग लेकर वापस लौटे। लेकिन इन सभी कर्मियों को कठुआ में क्वारंटीन किया गया है। पुलिस ने साफ तौर पर कहा है कि जो कोई पुलिस कर्मी या अफसर बाहर से लौटता है तो वह क्वारंटीन हो। राजीव नगर में बांटा पुलिस ने राशन जम्मू के नरवाल स्थित राजीव नगर इलाके में कई मजदूर खाने के लिए मोहताज हो गए। लॉकडाउन होने की वजह से मजदूर घर से बाहर नहीं जा पाए। जिनकी मदद करने के लिए नरवाल पुलिस आगे आई। पुलिस की ओर से क्षेत्र के कई लोगों को राशन बांटा गया। इंस्पेक्टर ख्यातिमान खजुरिया ने कहा कि उनके पास सूचना पहुंची थाा कि लोगों के पास खाने का बंदोबस्त नहीं। सीनियर अफसरों ने निर्देश दिए हैं कि कहीं से भी ऐसी सूचना आने पर उनकी मदद की जाए। घरों पर रहें, पुलिस का सहयोग करें कारोना वायरस को लेकर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह अपने घरों पर रहें और पुलिस का सहयोग करें। बिना किसी कार्य के घर से बाहर न निकलें। इससे उनको भी परेशानी होगी और पुलिस को भी कार्रवाई कररनी पड़ेगी।