पंचायत चोहला में मजदूर कार्य करते हुए
- फोटो : AMAR UJALA
आर एस पुरा ब्लाक द्वारा पंचायतों में काम आरंभ करवाया गया संवाद न्यूज़ एजेंसी आरएस पुरा केंद्र सरकार द्वारा लॉक डाउन के बीच विकास कार्य करवाने की दी गई छूट के बाद ब्लॉक आर एस पुरा की विभिन्न पंचायतों में विकास कार्यारंभ करवाया गयाl इस दौरान काम करने वाले लोगों को विभाग की तरफ से निर्देश जारी किए गए हैं कि वह कार्य के दौरान समाजिक दूरी बनाकर रखें l शनिवार को ब्लॉक आर एस पुरा की पंचायत चोहला में मनरेगा योजना के तहत नाले का कार्य शुरू हुआ जिसके चलते पिछले कई दिनों से बेरोजगारी की मार झेल रहे मनरेगा योजना के तहत मजदूरी करने वालों ने भी राहत की सांस ली l पंचायत चौहाला के ग्राम सेवक नरेंद्र सिंह चिब ने बताया कि सरकार द्वारा लॉक डाउन के बीच विकास कार्य करवाने की दी गई छूट के बाद पंचायत में मनरेगा योजना के तहत कार्य शुरू किया गया है l ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संबंधित अधिकारियों ने इस दौरान काम कर रहे मजदूरों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि वे कार्य करते समय शारीरिक दूरी बनाकर रखें, इसके अलावा हर आधे घंटे बाद हाथ साबुन के साथ दो कर कार्य करें ताकि के किसी भी अनहोनी से बचा जा सके l वहीं पंचायत के सरपंच अशोक कुमार ने बताया कि पंचायत में मनरेगा योजना के तहत कार्य शुरू होने पर मनरेगा जॉब होल्डरो में खुशी की लहर दौड़ गई है! सरपंच ने बताया कि करोना वायरस के कारण देशभर में हुए ल लॉक डाउन के कारण पंचायत में पूरी तरह से विकास कार्य ठप पड़े हुए थे जिस कारण मनरेगा के तहत कार्य करने वाले लोगों को रोजगार नहीं मिल पा रहा था लेकिन अब विकास कार्यों की शुरुआत होने के कारण इन लोगों को रोजगार मिला है जिस कारण वह काफी खुश हैं और सरकार का आभार भी जता रहे हैं l इस अवसर पर नायब सरपंच रमणीक सिंह, पंच सतीश कुमार, पंच शकुंतला देवी, बिट्टू सिंह सहित काफी में स्थानीय लोग भी मौजूद थे l