पूर्व मंत्री चो गारू राम लोगों में राशन का वितरण करते हुए
- फोटो : AMAR UJALA
पूर्व मंत्री चो गारू राम ने लोगों में राशन वितरित किया संवाद न्यूज़ एजेंसी आरएस पुरा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मंत्री चौधरी गारू राम ने शनिवार को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को निभाते हुए क्षेत्र के गांव भूरे दे कोठे मैं रहने वाले जरूरतमंद परिवारों में राशन वितरित किया और गांव के लोगों को भरोसा दिलाया कि उन्हें आने वाले दिनों में भी राशन वितरित किया जाएगा! पूर्व मंत्री ने कहा कि लॉक डाउन के कारण अधिकतर लोगों से रोजगार छिन चुका है और उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर नहीं है इसी बात को ध्यान में रखते हुए गांव बुरे दे कोठे में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों में सूखा राशन वितरित किया गया है और इन लोगों से मुलाकात करने के बाद उन्हें भरोसा दिया है कि उन्हें कोई भी परेशानी नहीं आने दी जाएगी! कांग्रेस नेता ने इस मौके पर सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार को लोगों की बेहतरी के लिए कदम उठाने की जरूरत है ताकि उन्हें मौजूदा संकट के इस दौर में परेशानियों का सामना ना करना पड़े! चौधरी ने कहा कि पार्टी हाईकमान के निर्देशों के बाद हर एक गांव में पहुंच रहे हैं और लोगों की मुश्किलों का हल कर रहे हैं! उन्होंने इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वह जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए कार्य करें ! इस अवसर पर सरदार रबेल सिंह, रमणीक सिंह ,नथाराम सत्या देवी उनके साथ पंचायत के कई अन्य लोग भी मौजूद थे l