फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुसपैठिये को सलाखों के पीछे डाला

Tue, 21 Oct 2014 01:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंढर तहसील के कृष्णा घाटी क्षेत्र में पाक अधिकृत क्षेत्र से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करते पकडे़ गए पाक नागरिक को पुंछ पुलिस को सौंपा गया। इसके बाद जिला अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया  और सलाखों के पीछे डाल दिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि रविवार देर शाम को करीब 5.30 बजे मेंढर तहसील के कृष्णा घाटी क्षेत्र में सेना की कृष्णा घाटी ब्रिगेड के अधीनस्थ नियंत्रण रेखा पर तैनात सेना की तीन ग्रेनेडियर के जवानों ने अग्रिम चौकी मुमताज के पास से उस पार से एक व्यक्ति को घुसपैठ करते देखा। इसके बाद घेरा डाल कर उसे दबोच लिया।

घुसपैठ करने वाला रहीम खान पलंदरी पीओजेके का रहने वाला बताया गया। यह भी पता चला कि वह पाक सेना में 20 वर्ष नौकरी करने के बाद सेवानिवृत्त हुआ है। पूछताछ के बाद सोमवार रात करीब सात बजे सेना के अधिकारी उसे लेकर पुंछ थाने पहुंचे, जहां कार्रवाही पूरी करने के बाद डीएसपी हेडक्वार्टर दीपक ढीगरा और एसएचओ राकेश अकरम के हवाले किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें