फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: निराश लोगों के लिए आशा का संदेश दे गई दिव्यांगों की प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। दिव्यांग युवाओं ने प्रतिभा से पर्पल फेस्ट को चार चांद लगाए। इसी के साथ दो दिवसीय महोत्सव शुक्रवार को जम्मू विश्वविद्यालय में संपन्न हो गया। खेलकूद से लेकर नृत्य, संगीत, नाटक, फैशन शो, टैलेंट हंट में दिव्यांग युवाओं ने प्रतिभा से सभी को चौंकाया और जिंदगी से निराश लोगों के लिए प्रेरणा बने। दिव्यांगों ने जम्मू-कश्मीर की कला-संस्कृति से लोगों को रूबरू कराया। पर्पल फेस्ट का आयोजन का मकसद दिव्यांगों में छिपी प्रतिभा को बाहर लाना था। पूरे प्रदेश से 5 हजार से अधिक दिव्यांगों ने हिस्सा लिया।
311 खिलाड़ियों ने 20 से अधिक खेलों में प्रतिभागिता दिखाई, जिसमें क्रिकेट, वॉलीबाल, दौड़, स्पून रेस, ताइक्वांडो, चेस, कैरम, जूडो आदि शामिल थे। सांस्कृतिक गतिविधियों में डोगरी, कश्मीरी और अन्य लोक नृत्य प्रस्तुत किए, तो कइयों ने मधुर आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। फैशन शो में भी जलवा बिखेरा। प्रदर्शनी में कश्मीर के पश्मीना के अलावा डोगरी व कश्मीरी कढ़ाई के शाल, कपड़े आदि प्रदर्शित किए गए। फेस्ट का आयोजन समाज कल्याण विभाग की ओर से समग्र शिक्षा व मिशन यूथ के सहयोग से किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चे विशेष रूप से पहुंचे थे।
विज्ञापन


विभिन्न प्रकार की पेंटिंग और डोगरी नृत्य ने मोहा मन

जम्मू। पर्पल फेस्टिवल में रनवे डेयरीज और दिल्ली पब्लिक स्कूल जम्मू की सक्रिय भागीदारी रही। लाइव गतिविधि काउंटरों पर महाराजा हरि सिंह सोशल एंड एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा रोशनी ड्राइव देखी गई। इसके अलावा आर्ट एंड क्राफ्ट लाइव काउंटर पर डीपीएस जम्मू के कला संकाय के मार्गदर्शन में जिगर फाउंडेशन, मुस्कान होम और समाज कल्याण केंद्र के प्रतिभागियों द्वारा पेंटिंग, वॉल हैंगिंग, कोस्टर स्टैंड, सजावटी मोमबत्तियां, ग्रीटिंग कार्ड, मूर्तियां, संगमरमर पेंटिंग और ब्लॉक पेंटिंग का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन




कार्यक्रम में समाज कल्याण केंद्र के छात्रों द्वारा डोगरी नृत्य शामिल था। इसे डीपीएस नृत्य संकाय द्वारा कोरियोग्राफ किया गया था। कुंवरानी रितु सिंह ने प्लेसमेंट ड्राइव में दो दिव्यांग प्रतिभागियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। शो के लिए बेहतरीन आभूषण नजराना ज्वेल्स और पूजा खुराना द्वारा डिजाइन किए गए थे। बेहतरीन मेकअप और हेयरस्टाइल हेयर मास्टर्स द्वारा आयोजित किया गया, जबकि फैशन शो के लिए लाइव संगीत मानसर से सोनाली डोगरा और रिंकू द्वारा प्रस्तुत किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें