फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सफर-ए-शहादत की पूर्व संध्या पर गुरबानी का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। सफर-ए-शहादत की पूर्व संध्या पर गुरुद्वारा माता गुजर कौर केसी कॉलोनी (त्रिकुटा नगर) में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महासचिव प्रबंधक समिति सुरिंदर सिंह दत्त की अध्यक्षता में कार्यक्रम शिरोमणि नंगाली साहिब पुंछ के महंत मंजीत सिंह की देखरेख में चला। भाई हरमीत सिंह चौहलवी के रागी-जत्थों, डिग्याना आश्रम के भाई रणजीत सिंह, केसी कॉलोनी गुरुद्वारा साहिब के भाई अमरजीत सिंह ने गुरबानी का पाठ किया। गुरदासपुर (पंजाब) के प्रसिद्ध प्रचारक सरवन सिंह सेवक ने चार साहिबजादों के बलिदान पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी माता गुजर कौर ने संगत और गुरुद्वारा नंगाली साहिब पुंछ के महंत मंजीत सिंह को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के विभिन्न सिख संगठनों ने भाग लिया। मुख्य आयोजक मोहिंदर सिंह, निष्काम सेवा सोसायटी जम्मू-कश्मीर के भाई कनैहया, शिरोमणि अकाली दल जम्मू-कश्मीर राजिंदर सिंह, अध्यक्ष गुरुद्वारा प्रबंधक समिति माता गुजर कौर तेजिंदर सिंह, उपाध्यक्ष गगनदीप सिंह, पूर्व अध्यक्ष सिख नौजवान सभा जम्मू सुरजीत सिंह कुकू, संयुक्त सचिव शिरोमणि अकाली दल कुलवंत सिंह और जसविंदर सिंह लकी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें