फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुरमंडल में सड़कों की हालत सुधारी जाए, पानी की परियोजनाएं पूरी हों

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरमंडल। खेल मैदान पुरमंडल में बुधवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें प्रिंसिपल सेक्रेटरी सुरेश कुमार गुप्ता कल्चरल डिपार्मेंट जम्मू-कश्मीर मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर लोगों ने प्रिंसिपल सेक्रेटरी के समक्ष समस्याएं भी उठाईं। लोगों ने पुरमंडल से सागुन, मंडल से किउली और संगड़ से कथार मार्ग की खस्ताहालत को उजागर किया। लोगों ने इन सड़कों की हालत सुधारने की मांग की।
विज्ञापन

साथ ही लोगों ने कहा कि कंडी क्षेत्र में जंगली जानवरों से फसलों के बचाव के लिए उचित कदम उठाए जाएं। इसके साथ ही क्षेत्र में पानी की समस्या को भी लोगों ने उठाया। कहा कि अधूरे प्रोजेक्टों के कारण पानी की किल्लत हो रही है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत क्षेत्र में चल रही परियोजनाओं को जल्द पूरा किया जाए।
प्रिंसिपल सेक्रेटरी सुरेश कुमार गुप्ता ने लोगों की समस्याओं को सुनने के उपरांत कहा कि सरकार हर स्कीम को हर क्षेत्र के हर आदमी तक पहुंचने में प्रयासरत है, जिसमें भले ही समय लग सकता है। इस मौके पर जिला विकास सदस्य अवतार सिंह, बीडीसी सदस्य अरशद बेगम और क्षेत्र के सरपंच पंच और सामाजिक कार्यकर्ता व प्रमुख लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें