फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब वालों को खूब पसंद हैं जम्मू की ये जगहें

Mon, 22 Jun 2015 08:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के लोगों के लिए जम्मू, कटड़ा और पत्नीटाप आदर्श पर्यटन स्थल हैं। यह जानकारी होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन कटड़ा के प्रेसीडेंट श्याम लाल केसर ने दी। उन्होंने बताया कि डायरेक्टर टूरिज्म जम्मू आरके वर्मा के नेतृत्व में एक टीम ने लुधियाना और पंजाब का दौरा किया, जिसमें यह बात सामने आई है। वर्मा ने ट्रेवल एजेंटों से अपील की है कि वह जम्मू कश्मीर के इन पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों को भेजें।
विज्ञापन


पर्यटन विभाग यहां आने वाले पर्यटकों को हरसंभव सुविधाएं प्रदान करेगा। श्याम लाल केसर ने बताया कि पंजाब के लोगों में माता वैष्णो देवी का काफी महत्व है और बड़ी संख्या में यहां से लोग कटड़ा पहुंचते हैं। इसके अलावा पत्नीटाप, सर्किट शिवखोड़ी, नौ देवियां, बाबा धानसर भी पर्यटकों को लुभाने वाले स्थल हैं।

पंजाब का दौरा करने वालों में पत्नीटाप डेवलपमेंट अथारिटी के सीईओ राकेश सरांगल, पर्यटन विभाग के उप निदेशक सुशील अत्री, होटल एसोसिएशन कटड़ा के वाइस प्रेसीडेंट राजीव वजीर, पर्यटन विकास मंडल के चेयरमैन रवि महाजन, एसोसिएशन आफ पत्नीटाप होटल एंड रेस्टोरेंट कौशल मंगोत्रा, ट्रेवल एंड ट्रेड एसोसिएशन आफ भद्रवाह के प्रेसीडेंट भारत भूषण कोतवाल और जनरल सेक्रेटरी तारिक चौधरी, एसोसिएशन आफ जम्मू ट्रेवल एजेंट के प्रेसीडेंट अमरीक सिंह भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें