फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटड़ा नवरात्रि महोत्सवः अखिल भारतीय भेंट प्रतियोगिता में पंजाब की सिमरन ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

Sat, 05 Oct 2019 08:12 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
कटड़ा नवरात्रि महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

योगाश्रम परिसर में अखिल भारतीय भेंट प्रतियोगिता में शुक्रवार को हुए प्रारंभिक चरण में पंजाब के सिमरन ने प्रथम स्थान प्राप्त कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। दूसरा स्थान जम्मू के पिंकी और तीसरा स्थान पंजाब की सिमरन सिम्मी, अशोक कुमार व कठुआ के सन्नी ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया।

विज्ञापन


दूसरे व तीसरे स्थान के विजेता को क्वार्टर फाइनल में प्रवेश मिला। प्रथम स्थान के विजेता ने गल लाल चुनियां पा के मां नू मनाना ऐ..... भेंट की प्रस्तुति दी। उन्हें दस हजार की राशि पुरस्कार में मिली। इस भेंट पर पंडाल में मौजूद दर्शक झूमने को मजबूर हो उठे। दूसरे स्थान के विजेता को पांच हजार तथा तीसरे स्थान के विजेता को तीन हजार की राशि दी गई।

प्रतियोगिता के दौरान जजों की भूमिका प्रसिद्ध गायक जान हीर, प्रो. अनुपमा शर्मा, डॉ. सुरिंद्र कुमार व सीएल वर्मा ने निभाई। संचालन राकेश वजीर ने किया। प्रतियोगिता के दौरान ही मौला नि जानियां नामक से प्रसिद्धि पा चके गायक जान हीर ने मेहमान प्रस्तुती दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता कमेटी के चेयरमैन राकेश वजीर ने बताया कि सोमवार को होने वाले मेगाफाइनल में पूर्व सेंसर बोर्ड के चेयरमैन पहलाज नेहलानी, वीनस टेप्स के एमडी गणेश जैन, बालीबुड गायक मनत नूर, निर्माता कुमार मोहन निर्णायकों की भूमिका निभाएंगे।

शुक्रवार रात्र को हुई भेंट प्रतियोगिता में पहले उन गायकों की प्रतियोगिता हुई जो गुरुवार रात बारिश के कारण स्थगित कर दी गई थी। इस प्रतियोगिता में उधमपुर की आरशी कलश को पहला, हिमाचल प्रदेश के विकास शर्मा को दूसरा व जम्मू की रिधिमा वाजपेयी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें