फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा मुठभेड़ : आतंकी की मां से आत्म समर्पण कराने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर/पुलवामा। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के हकरिपोरा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान की एक वीडियो सामने आई है। इस वीडियो में सेना के जवान एक आतंकी की मां से उसे सरेंडर की अपील करवा रहा है। बता दें कि इससे पहले भी बीते शुक्रवार को मध्य कश्मीर के बडगाम के चडूरा इलाके में सेना और पुलिस ने एक लश्कर आतंकी को सरेंडर करवाने में सफलता प्राप्त की थी।
विज्ञापन

हकरिपोरा में सेना की 50 आरआरए सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों ने मंगलवार को एक साझे ऑपरेशन में लश्कर के तीनआतंकियों को मार गिराने में सफलता हासिल की। मुठभेड़ से पहले सेना ने आतंकियों को सरेंडर करने का पूरा मौका दिया। सुरक्षाबलों द्वारा पेश की गई इंसानियत की एक और मिसाल की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें सेना का एक जवान मुठभेड़ स्थल पर फंसे एक आतंकी की मां से उसे सरेंडर करवाने की अपील करवा रहा है। इस दौरान एक जवान लाउडस्पीकर पर अपील करवा रहा है जबकि दूसरा जवान आतंकी की मां के सामने ढाल बनकर खड़ा दिखाई दे रहा है, ताकि अगर आतंकियों की ओर से फायरिंग की जाती है तो मां को कोई नुकसान न पहुंचे। वीडियो में आतंकी नाजिम की मां कह रही है, यहां आ जा, आ जा नाजिम मां के वास्ते बाहर आ जा, मां के खातिर गन छोड़कर बाहर आ जा।
जानकारी के अनुसार नाजिम ने बीसीए की पढ़ाई की थी और 17 जून 2019 को वह आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा में शामिल हुआ था। हालांकि पुलिस द्वारा जारी किए गए बयान में किसी भी मारे गए आतंकी की औपचारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें