पुलवामा। अवंतिपोरा पुलिस ने चोरी के एक मामले को सुलझाकर शुक्रवार को अपराध में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस चौकी रेशीपोरा को एक शिकायत प्राप्त हुई थी। इसमें बिलाल अहमद डार निवासी वडपोरा डोगरीपोरा ने बताया कि दो अक्टूबर 2025 को चोरों ने उनके मकान से सोने के गहने और नकदी चुरा ली। इसके बाद पुलिस स्टेशन अवंतिपोरा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने विभिन्न स्थानों की सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्य एकत्र किए। इस आधार पर एक आरोपी की पहचान बशीर अहमद शेख निवासी फ्रेस्तबल पंपोर के रूप में हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस स्टेशन लाया गया, जहां वह हिरासत में है। उसके कब्जे से 1,30,000 रुपये मूल्य का चोरी का सामान भी बरामद किया गया है। संवाद