फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में पथराव, आगजनी के बाद कर्फ्यू, डीआईजी समेत 40 लोग घायल

Fri, 15 Feb 2019 01:40 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले के विरोध में शुक्रवार को जम्मू बंद के दौरान जबरदस्त विरोध प्रदर्शन हुए। लोगों में बेहद गुस्सा है। 
विज्ञापन


सुबह ही लोग सड़कों पर निकल आए और हर चौराहे पर लोगों ने जाम लगा दिया। पाकिस्तान के झंडे फूंके, उसके खिलाफ नारे लगाए। टायर जला कर यातायात रोक दिया। बाजार पूरी तरह बंद हैं। 

सड़कों से यातायात नदारद है। गुज्जर नगर इलाके में प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों को आग लगा दी गई। दो गुटों में हुए पथराव में डीआईजी विवेक गुप्ता समेत लगभग 40 लोग घायल हो गए हैं। हालात काफी तनाव पूर्ण हैं। जगह-जगह सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


हमले के विरोध में चैंबर ऑफ कामर्स ने शुक्रवार को बंद का आह्वान किया था। बंद को सभी राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने समर्थन दिया है। सभी निजी स्कूल बंद थे। कुछ स्कूल खुले थे परंतु दोपहर होते-होते वह भी बंद हो गए। 

परेशान अभिभावक बच्चों को लेने के लिए स्कूल पहुंच गए। लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है। प्रदर्शनकारी पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनका कहा है कि सरकार को हर हालत में इस हमले का बदला लेना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें