फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: एलओसी पर सेना बड़ी कार्रवाई को तैयार, आतंकी सहमे

Thu, 21 Feb 2019 01:34 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भारतीय सेना - फोटो : फाइल
विज्ञापन
पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए सेना पूरी तरह तैयार है। बस एलओसी पर तैनात जवानों व अधिकारियों को हां का इंतजार हैं। राजोरी, पुंछ से सटे पीओके में कोटली, मीरपुर, कुरेटा पर सेना बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर चुकी है। वहीं, पाकिस्तानी सेना ने भी अपनी तरफ सैनिकों की तैनाती में इजाफा किया है। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि भारतीय सेना पाकिस्तान के घर में घुसकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम देगी। इसके लिए खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है। इस बार सर्जिकल स्ट्राइक से भी बड़ी कार्रवाई होगी।

सेना की तरफ से क्या कुछ किया जाएगा, फिलहाल यह सेना को ही पता है। एलओसी पर सेना की तैनाती में इजाफा किया गया है, लेकिन उस पार आतंकियों की गतिविधियां थम गई हैं। 
विज्ञापन

 
पाकिस्तानी सेना के बंकरों और मस्जिदों से लापता हुए आतंकी
सेना की तैयारी का खौफ पाकिस्तानी सेना और वहां छिपे बैठे आतंकियों में भी पैदा हो गया है। राजोरी और पुंछ जिलों के सामने पीओके में पाकिस्तानी सेना की 120 फारवर्ड पोस्ट हैं। पाकिस्तानी सेना ने चीन की सेना के साथ मिलकर एलओसी पर कंक्रीट के करीब 30 बंकर बनाए हैं। इन बंकरों और फारवर्ड पोस्टों पर पाकिस्तानी सैनिकों के साथ लश्कर-ए-तैइबा और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी भी तैनात रहते हैं, जो हमेशा बैट हमले और स्नाइपर से हमले के लिए तैयार रहते हैं। यह सब बंकर और पोस्ट छोड़कर पीछे भाग गए हैं। एलओसी के पास वीरपुर इलाके में बनी मस्जिदों में भी कई आतंकी पनाह लिए हुए थे, वह भी वहां से हट गए हैं। पाकिस्तानी सेना ने अपनी पोस्टों पर सैनिकों का संख्या बढ़ा दी है। 

कोटली का आतंकी कैंप भी खाली
सूत्रों का यह भी कहना है कि पीओके के कोटली में बने आतंकी कैंप से आतंकी हटा लिए गए हैं। इन आतंकियों को पाकिस्तानी सेना ने अपने बटालियन हेडक्वार्टर में जगह दी हुई है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें