ज्यौड़ियां। खौड़ उजजिले के सीमावर्ती क्षेत्र के गांवों में सांसद के आश्वासन के बाद भी बैंक की शाखा और एटीएम की सुविधा लोगों में मुहैया नहीं हो पाई है। ऐसे में पेंशनधारकों और अन्य लोगों को कई प्रकार की दिक्कतें उठानी पड़ रही है।
28 अगस्त 2019 को सांसद जुगल किशोर शर्मा ने दौरा किया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने सेलांवाली बाजार में जेके बैंक की शाखा खोलने और एटीएम लगाने की मांग की। सांसद ने आश्वासन दिया कि जल्द दोनों सुविधाएं मुहैया करा दी जाएंगी। लगभग डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी जब अब तक बैंक शाखा नहीं खुल पाई है। क्षेत्र निवासी नवीन कुमार, तरसेम लाल तथा विजय कुमार ने बताया कि क्षेत्र में लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है कि सांसद ने सिर्फ जनता से वादे किए हैं। वहीं जेके अपनी पार्टी के ब्लाक खौड़ प्रभारी विजय कुमार शर्मा ने बताया कि भाजपा नेता सिर्फ जनता वादे करते हैं, इसलिए ही मैं भाजपा से किनारा कर अपनी पार्टी में शामिल हो गया हूं।