फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसेंजर शेड न होने से यात्रियों और स्कूल के बच्चों को परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। सीमावर्ती गांव नंदपुर में पैसेंजर शेड न होने से यात्रियों और स्कूली बच्चों को काफी परेशानी होती है। शामा चौधरी, बलवंत चौधरी, गारू शर्मा, राजेश, पवन कुमार ने बताया कि बारिश में स्कूली बच्चों को खड़े होने की जगह नहीं मिलती। उनकी किताबें गीली हो जाती हैं। वहीं यात्रियों को गाड़ियों का इंतजार करना पड़ता है, लेकिन वहां बैठने की जगह नहीं है। रामगढ़ के मुख्य बाजार में भी पैसेंजर शेड न होने से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। दुकानदार, राजू महाजन, पवन कुमार, सेठी सिंह, दिलीप कुमार ने बताया कि कस्बे के लिए पार्किंग की सुविधा न होने से लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग रास्ते में वाहन खड़ा कर देते हैं, जिसकी वजह से घंटों जाम लग जाता हैं। यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें